
आजमगढ़। सावन माह के पावन अवसर पर घुंघरू बम कांवड़िया संघ, आजमगढ़ की ओर से सोमवार को भव्य धार्मिक यात्रा का शुभारंभ किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालु भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रमुख शिवधामों और धार्मिक स्थलों की यात्रा पर रवाना हुए।
यात्रा की शुरुआत आजमगढ़ स्थित भंवरनाथ मंदिर में बाबा भंवरनाथ के दर्शन-पूजन से हुई। इसके बाद श्रद्धालु सुल्तानगंज, बाबा बैद्यनाथ धाम, बासुकीनाथ मंदिर, सीतामढ़ी, जनकपुर, पशुपतिनाथ मंदिर और मुक्तिधाम के दर्शन करेंगे। वापसी यात्रा के दौरान श्रद्धालु गोरखनाथ मंदिर, राम मंदिर तथा हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करने के बाद आजमगढ़ लौटेंगे। संघ के प्रमुख सदस्यों में दिलीप बम, सौरभ बम, बेचू बम, भोला बम और कृष्णा बम शामिल हैं।