आजमगढ़ : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण

बरदह थाना क्षेत्र के सकरामऊ गांव की घटना
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के सकरामऊ गांव में मंगलवार तड़के 24 वर्षीय विवाहिता वर्षा (पत्नी जयहिंद विश्वकर्मा) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के बाहर टीन शेड में चारा काटने की मशीन के एंगल से नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला।


घटना की सूचना मिलते ही बरदह थाना पुलिस, नायब तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी लालगंज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार, वर्षा को फंदे से लटका देख तत्काल इलाज के लिए जौनपुर ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
मृतका के मायके वालों का आरोप है कि वर्षा की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। उनका कहना है कि विवाहिता को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था और उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *