जनसमस्याओं को लेकर सपा का पैदल मार्च, कलेक्ट्रेट पर धरना देकर सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़ आजमगढ़ शहर राजनीत

सरकार के खिलाफ जमकर की गई नारेबाजी, भारी संख्या में फोर्स रही तैनात

आजमगढ़। विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने सोमवार को पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक सांकेतिक पैदल मार्च निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपनी मांगें उठाईं।


अयोध्या राम मंदिर चंदा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने अयोध्या राम मंदिर चंदा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। साथ ही कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और सरकार उन्हें रोकने में विफल साबित हो रही है।
महिलाओं की सुरक्षा और जनसमस्याओं के समाधान की मांग
सपा नेताओं ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की। साथ ही बिजली, पानी, सड़क समेत अन्य जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की भी मांग उठाई।
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा
धरना-प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन में छात्र सभा की प्रदेश कमेटी की उपाध्यक्ष एवं सचिव, यूथ फ्रंट की राष्ट्रीय कमेटी के पदाधिकारी, महिला सभा के पदाधिकारी, समाजवादी अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष जयवीर यादव, महासचिव बृजलाल यादव, जिला सचिव अरविंद यादव, मोहम्मद मेहंदी, प्रदेश सचिव महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *