साइबर ठगों ने बैंक खातों से उड़ाए 3.26 लाख रुपये, बरदह थाने में मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण आजमगढ़ शहर

दिल्ली में रह रहे युवक के दो बैंक खातों से हुई बड़ी साइबर ठगी, जांच शुरू
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के असरगांव निवासी एवं वर्तमान में दिल्ली के दक्षिणपुरी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के बैंक खातों से साइबर ठगों ने करीब 3.26 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित की तहरीर पर बरदह पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


एफआईआर के अनुसार पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि उनका एक खाता एक्सिस बैंक तथा दूसरा बैंक ऑफ महाराष्ट्र में है। 21 मई 2026 को उनके एक्सिस बैंक खाते से छह अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 2,76,937.67 रुपये तथा बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते से 50,000 रुपये निकाल लिए गए। दोनों खातों से कुल 3,26,937.67 रुपये की साइबर ठगी हुई।


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं और वहीं से बैंक खातों का संचालन करते हैं। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। शिकायत मिलने पर बरदह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *