आंबेडकर प्रतिमा स्थापना विवाद में थाने पर हंगामा, 16 गिरफ्तार

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर

थाने पर पंचायत के दौरान ही भिड़ गए थे दोनों पक्ष, मारपीट पर थे आमादा

तरवां थाना क्षेत्र के महोली गांव का मामला, काफी समय से चल रहा था विवाद

आजमगढ़। तरवां के महोली गांव में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा व बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर दो पक्षो में विवाद चल रहा है। गुरूवार को दोनों पक्षो को थाने पर पंचायत के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान दोनों पक्ष थाने पर ही भिड़ गए और मारपीट पर आमादा हो गए। जिसे देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार महोली गांव का यह विवाद काफी पुराना है। एक पक्ष गांव के ग्राम समाज की भूमि पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करना चाहता है तो दूसरा पक्ष इसके विरोध में है। विवाद के निस्तारण को लेकर गुरूवार को दोनों पक्ष के लोगों को थाने पर बुलाय गया था। थाने पर चल रहे पंचायत के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी होते-होते मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस महकमा दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कोई भी पक्ष शांत नहीं हुए। शांति व्यवस्था भंग होता देख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षो के 16 लोगों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक पक्ष से फेकूराम, विदया देवी, जितेंद्र राम व मुकेश राम शामिल है। वहीं दूसरे पक्ष से तिलकधारी, सुरेंद्र राम, नीरज, रामनिवास, अनीता, परमीला, आशा, विमला, सीमा, गायत्री, शशिबाला व सुसकला शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *