पीट-पीट कर युवक की हत्या मामले में पांच और अभियुक्त गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में हो चुका है घायल

आजमगढ़ शहर

मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के डंडवल गांव में वैवाहिक समारोह के दौरान हुई युवक की हत्या का मामला

आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के डंडवल गांव में बीते मंगलवार की रात वैवाहिक समारोह के दौरान युवक की पीट-पीट कर हत्या मामले में पांच और अभियुक्तों को पुलिस ने गुरूवार को पकड़ लिया। मुख्य आरोपी को एसओजी टीम व मेहनाजपुर थाना पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में घायल कर पहले ही पकड़ चुकी थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त डंडा व लोहे की राड बरामद हुई है।

मेहनाजपुर के डंडवल गांव में मंगलवार की रात एक वैवाहिक समारोह आयोजित था। जिसमे शामिल होने के लिए लड़की के भाई के कुछ दोस्त भी आए थे। खाना खाने के दौरान गांव के ही कुछ युवकों का लड़की के भाई के दोस्तो से विवाद हो गया। इसके बाद दो युवकों पर लाठी-डंडा, राड से हमला बोल दिया गया। इस घटना में प्रितोष राजभर की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया था। इस मामले में प्रितोष की मां ने मेहनाजपुर थाने में बुधवार की सुबह मुकदमा दर्ज कराया था। मुख्य आरोपी अजीत यादव को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में घायल कर पकड़ लिया था। वहीं अन्य की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में मेहनाजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरवां मोड़ से घटना में शामिल पांच अभियुक्तो आशीष यादव, राजा चैहान, अभिषेक खरवार, शनि चौहान व आनंद राजभर को पकड़ लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी व राॅड भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *