12 जुलाई को होगी सामाजिक समरसता महारैली, ओपी राजभर होंगे मुख्यअतिथिः डाॅं महेश

आजमगढ़

महाराजा दक्ष जयंती पर मुबारकपुर के सठियांव में होगा महारैली का आयोजन

आजमगढ़। भागीदारी पार्टी के तत्चाधान में आगामी 12 जुलाई को जिले के मुबारकपुर क्षेत्र स्थित सठियांव में सामाजिक समरसता महारैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप् में कैबिनेट मं़त्री ओम प्रकाश राजभर मौजूद रहेंगे।


पार्टी के महासचिव डाॅ महेश चंद्र प्रजापति ने गुरूवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती के अवसर पर पार्टी द्वारा सामाजिक समरसता महरैली आयोजित की जाएगी। रैली का आयोजन मुबारकपुर के सठियावं में होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में प्रजापति समाज के वोटो का अन्य दलों द्वारा पर्याप्त सम्मान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर प्रजापति समाज को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि आगामी चुनाव में भागीदारी पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर रही है और आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश व जिला स्तरीय कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *