विद्युत पोल से टकराई स्कूल बस, छात्र की हुई मौत, एक अन्य घायल

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण

देवगांव कोतवाली के बसही मोड़ के समीप हुआ हादसा, मचा कोहराम


आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बसहीं मोड़ के पास गुरूवार की सुबह एक स्कूल बस सड़क किनारे स्थित पोल से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार एक आठ साल के मसूम छात्र की मौत हो गई तो वहीं एक अन्य छा़त्र चोटिल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।


लालगंज के शेखूपुर स्थित जामिया फैज-ए-आम स्कूल की बस गुरूवार की सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। अभी बस बसहीं मोड़ पर पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार छात्र आठ वर्षीय यूनुस निवासी बनारपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र को मामूली चोट आई है। हादसे के वक्त बस में 45 छात्र सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी छात्रों को सुरक्षित दुर्घटनाग्रस्त बस से बाहर निकाल लिया गया। घायल छात्र को तत्काल स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे में मृत यूनुस कक्षा दो का छात्र था और उसका एक छोटा भाई बताया गया है। घटना की सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है। जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को रास्ते से हटवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *