सर्पदंश से ढाई वर्षीय मासूम की मौत, घर में खेलते समय सांप ने डंसा

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण

अतरौलिया थाना क्षेत्र के चिस्तीपुर गांव की घटना, परिजनों में कोहराम

आजमगढ़। अतरौलिया थाना के चिस्तीपुर गांव के रहने वाले एक ढाई वर्षीय मासूम बच्चे को बुधवार की शाम विषैले सांप ने डंस लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


चिस्तीपुर गांव निवासी रामबदन का ढाई वर्षीय पोता उत्कर्ष बुधवार की शाम घर में ही खेल रहा था। इसी दौरान विषैले सांप ने उसे डंस लिया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे बच्चे को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए टांडा स्थित हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर टांडा जा रहे थे कि रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। मृतक उत्कर्ष दो बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता दस दिन पूर्व ही रोजीरोटी कमाने के लिए दिल्ली गए थे। दादा रामकरन ने घटना के बाबत थाने पर तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग किया। जिस पर पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *