साइबर टीम की तत्परता से पीड़ित को मिली राहत, खाते में वापस आए ₹10,190

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ शहर


सिधारी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई से धनराशि हुई रिफंड


आजमगढ़। थाना सिधारी पुलिस और साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से साइबर फ्रॉड का शिकार हुए एक व्यक्ति के खाते में ₹10,190 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। इस कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली।


पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पीड़ित लालबहादुर प्रजापति, निवासी मोहल्ला कोईराना, रामलीला मैदान, थाना सिधारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पैसे भेजते समय गलती से ₹10,190 दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर हो गए थे। इस संबंध में साइबर शिकायत संख्या 23108240088632 दर्ज कराई गई।


शिकायत मिलते ही थाना सिधारी की साइबर टीम ने साइबर सेल आजमगढ़ के तकनीकी सहयोग से आवश्यक कार्रवाई शुरू की। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।


पुलिस ने लोगों को किया जागरूक
कार्रवाई के बाद पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ फोन पर अपनी निजी जानकारी, बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930, www.cybercrime.gov.in या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन की साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।


कार्रवाई करने वाली टीम
महिला उपनिरीक्षक स्मिता गुप्ता
कांस्टेबल महेश कुमार
कांस्टेबल पवन गुप्ता
कांस्टेबल सोनू कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *