नेकदिल, सादगीपूर्ण और ईमानदार व्यक्तित्व के धनी थे आलम बदी: कमल अख्तर

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर राजनीत

पूर्व मंत्री कमाल अख्तर ने दिवंगत विधायक आलमबदी आज़मी के परिजनों से की मुलाकात, जताई शोक संवेदना
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री कमाल अख्तर ने शनिवार को निजामाबाद विधानसभा के दिवंगत विधायक आलमबदी आज़मी के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।


इस दौरान कमाल अख्तर ने कहा कि आलमबदी आज़मी के निधन से समाजवादी पार्टी परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस दुख की घड़ी में पूरी मजबूती के साथ शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत विधायक को नेकदिल, सादगीपूर्ण और ईमानदार व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन संघर्ष, जनसेवा और ईमानदारी का प्रतीक रहा। उनके आदर्श और कार्यशैली से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी तथा उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।


इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव, पप्पू कुमार यादव, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष जोरार खान तथा निजामाबाद विधानसभा अध्यक्ष भोला यादव सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *