जाफरपुर उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में पांच घंटे बिजली रहेगी बाधित

आजमगढ़ शहर


आजमगढ़। विद्युत उपकेंद्र जाफरपुर से जुड़े कई क्षेत्रों में रविवार को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपकेंद्र पर आवश्यक तकनीकी कार्य के चलते पांच घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।
उपकेंद्र के अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र पर स्थापित कैपेसिटर बैंक का कार्य कराया जाना है। इसके चलते 11 केवी इंडस्ट्रियल स्टेट, माइक्रोवेव हरबंशपुर, बेलइसा, एकरामपुर एवं साउथ फीडर से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित अवधि तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बिजली कटौती से पहले अपने जरूरी कार्य निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *