बिलरियागंज में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पेड़ से टकराई, दो महिलाओ समेत टिन लोग गंभीर घायल

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण आजमगढ़ शहर

श्रीनगर (सियरहां) गांव के पास सुबह 5 बजे हुआ हादसा, डायल-112 और एंबुलेंस ने घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल


आजमगढ़। जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर (सियरहां) गांव के पास सोमवार की सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिलरियागंज से आजमगढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल, आजमगढ़ भेजा गया।


घायलों की पहचान अरुण जायसवाल, पूनम जायसवाल और संध्या जायसवाल, निवासी बिलरियागंज के रूप में हुई है। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।


पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *