वन स्टॉप सेंटर के बाथरूम में फंदे पर लटकता मिला युवती का शव

आजमगढ़ क्राइम

घर छोड हुई थी फरार, बरामदगी के बाद परिजनों ने अपनाने से किया था इंकार

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम जाँच पडताल में जुटी, पोस्टमार्टम में भेजा गया शव

आजमगढ़। जिले की रहने वाली एक युवती का शव सोमवार की देर रात वन स्टाप सेंटर के बाथरूम में फंदे से लटकता मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही सेंटर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई।

मृत युवती का किसी युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों पूर्व दोनों घर छोड़कर फरार हो गए थे। युवती के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया। पुलिस प्रेमी युगल को बरामद कर थाने ले आई, जहां उनकी काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवती को साथ ले जाने को कहा। परिजनों ने युवती को साथ ले जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने युवती को वन स्टाफ सेंटर भेज दिया। जहां युवती ने सोमवार की देर रात बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि परिजनों द्वारा बरामदगी के बाद साथ ले जाने से इंकार कर दिए जाने से वह काफी मर्माहत थी। घटना से वन स्टाप सेंटर में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *