आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दोनों चालकों की मौके पर मौत

आजमगढ़ शहर

जहानागंज थाना क्षेत्र के धनहुआ गांव के समीप हुआ हादसा


आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के धनहुआ गांव के समीप मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस के मुताबिक, सुपर स्प्लेंडर बाइक सवार शिव शंकर द्विवेदी (पुत्र विजय रतन दुबे), निवासी बिशुनपुर, चिरैयाकोट (मऊ) और स्प्लेंडर प्लस बाइक सवार विजय कुमार (पुत्र छबील), निवासी पुराना आरटीओ ऑफिस, भदुली, थाना सिधारी (आजमगढ़) धनहुआ के पास आमने-सामने टकरा गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।


सूचना मिलने पर जहानागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच व आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *