गर्भवती विवाहिता का जबरन कराया गर्भपात,पांच लाख दहेज कि मांग, पति समेत नौ पार मुकदमा

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण

मऊ के दोहरीघाट कोतवाली क्षेत्र का मामला, रौनापार थाने में दर्द हुआ केस

आजमगढ़। रौनापार थाना में शुक्रवार को दहेज प्रताड़ना का एक मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा विवाहिता की मां ने दर्ज कराया है। जिसमें विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने तथा दो माह की गर्भवती होने पर जबरन दवा खिलाकर गर्भपात कराने के आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पार पति समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

रौनापार क्षेत्र के रोहुवार गांव निवासीनी रमावती ने थाने पार दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री विनिता की शादी 27 अक्टूबर 2022 को मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के दुर्गेश पुत्र महेंद्र प्रसाद के साथ हुई थी। शादी में बाइक, दो लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण और अन्य घरेलू सामान दहेज में दिया गया था।

विवाहिता कि माँ ने आरोप लगाया कि शादी के बाद पति, ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य और परिजन अतिरिक्त पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसकी पुत्री को मारते-पीटते और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। इतना ही नहीं विवाहिता के दो माह के गर्भ को उसकी इच्छा के विरुद्ध दवा खिलाकर गिरा दिया गया और कहा गया कि उन्हें बच्चा नहीं चाहिए।

विवाहिता के मां की शिकायत पर रौनापार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के आधार पर पति दुर्गेश, ससुर महेंद्र प्रसाद, देवर बृजेश, सर्वेश, सास उषा देवी, जेठानी वंदना, संध्या एवं चाची रानी देवी को नामजद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *