
निजामाबाद विधायक के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे आजमगढ़, परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का शनिवार को जिले में आगमन हुआ। निजामाबाद क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे स्वर्गीय आलम बदी आजमी के निधन के पश्चात शोक व्यक्त करने वे उनके घर पहुंचे थे। सपा मुखिया ने स्व. आलम बदी आजमी के निधन पर शोक व्यक्त करने के साथ ही परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दिया।
अपने ईमानदारी के लिए पूरे प्रदेश में चर्चित विधायक आलम बदी आजमी का बुधवार/ बृहस्पतिवार की देर रात इन्तेकाल हो गया था। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। लखनऊ में इलाज के बाद डॉक्टर द्वारा जवाब दे देने पर परिजन उन्हें घर लेकर चले आए थे और घर पर ही उनका इलाज व सेवा सत्कार चल रहा था। आपने शहर के कुर्मी टोला स्थित आवास पर ही विधायक आलम बदी ने बुधवार/बृहस्पतिवार की रात अंतिम सांस लिया। उनके निधन से पुरे जिले में शोक कि लहर दौड़ गई थी।
शनिवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शहर के कुर्मी टोला स्थित स्वर्गीय आलम बदी आजमी के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किये। इस दौरान उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात कर सांत्वना भी दिया। उन्होंने कहा कि हमने ऐसे इंसान को खो दिया जिसने अपना सारा जीवन गुजर दिया लोगों की सेवा में। उन्होंने अपनी पहचान खुद बनाई। अपनी मेहनत व ईमानदारी के बल पर निजामाबाद से पांच बार विधायक चुने गए। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इतना लोकप्रिय विधायक कोई और नहीं रहा होगा। उनका सम्मान हर वर्ग के लोग करते थे। हिंदू मुस्लिम एकता भाईचारा बनाए रखने के लिए हमेशा प्रयास किया। यही कारण था कि वह सभी के प्रिय और लोगों में लोकप्रिय थे।
इस दौरान पूर्व मंत्री व विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, रामआसरे विश्वकर्मा, विधायक संग्राम यादव, विधायक बेचई सरोज, नफीस अहमद, अखिलेश यादव, हवालदार यादव समेत काफ़ी संख्या में सपा कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।