तीन फरार हत्यारोपियों के घर धारा 84 बीएनएसएस की नोटिस चस्पा

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर

शहर कोतवाली का मामला, नोटिस चस्पा कर बजवाई गई डुगडुगी


नोटिस के बाद भी हाजिर न होने पर होगी वैधानिक कार्रवाई


आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्त के घरों पर कोर्ट के आदेश पर धारा 84 बीएनएसएस की नोटिस चस्पा की गई। इस नोटिस के बाद भी यदि आरोपी हाजिर नहीं होते है तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई एक हत्या को लेकर मुकदमा अपराध संख्या 334/2026 दर्ज हुआ था। जिसमें तलहा उर्फ अबू तलहा, समीर व उमैर पुत्रगण मोहम्मद अहमद निवासी मुहल्ला कोट नामजद किए गए थे। इन नामजद अभियुक्तों की गिरफतारी को लेकर पुलिस ने काफी प्रयास किया। लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इतना ही नहीं उक्त अभियुक्तों कोर्ट में भी समर्पण नहीं किया। न्यायालय के आदेश पर शनिवार को शहर कोतवाली पुलिस ने तीन अभियुक्तों घरों पर धारा 84 बीएनएसएस की नोटिस चस्पा किया। इस दौरान डुगडुगी भी बजवाई गई। पुलिस के अनुसार इस नोटिस के बाद भी यदि फरार आरोप समर्पण नहीं करते है तो कुर्की के साथ ही अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *