पोखरे में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

आजमगढ़ शहर

मछलियों के लिए चारा डालने पोखरे पर पहुंचे लोगों ने देखा सिर तो मची सनसनी

देवगांव कोतवाली के मसीरपुर गांव स्थित पोखरी की घटना, हत्या की जताई जा रही आशंका

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र स्थित एक पोखरी में शनिवार की सुबह युवक का शव उतराया हुआ लोगों ने देखा। सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोखरी से निकलवा कर शिनाख्त का प्रयास किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया।

देवगांव के मसीरपुर गांव स्थित खाकी बाबा मंदिर के पास स्थित पोखरे पर शनिवार की सुबह लगभग दस बजे कुछ लोग मछलियों को चारा डालने के लिए पहुंचे। पोखरे पर पहुंचते ही लोगों ने पानी में एक सिर उतराया हुआ देखा। जिस लेकर पूरे क्षे़त्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक लाल रंग की बनियान व काले रंग की जींस पहना हुआ है। पुलिस ने मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताया है। शव के शिनाख्त के प्रयास के दौरान सिर में चोट के निशान भी देखने को मिले है। जिसके आधार पर हत्या की भी आशंका लोग जता रहे है। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *