अच्छी शिक्षा के साथ बेहतर स्वास्थ्य भी जरूरीः डाॅ संगीता सिंह

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

विद्यालय में लगा चिकित्सा शिविर, बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच


यूएस ऑक्सफोर्ड एकेडमी में आयोजित किया गया स्वास्थ्य जांच शिविर

आजमगढ़। शहर के अराजीबाग स्थित यूएस ऑक्सफोर्ड एकेडमी में शनिवार को विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही अभिभावकों को जरूरी सलाह निःशुल्क दी गई।


चिकित्सा शिविर की शुरूआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ हृदय चौहान, दंत रोग चिकित्सक डॉ. दीपक तिवारीी, कान-नाक-गला विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक दूबे, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शोएब ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर जरूरी सलाह बच्चों व अभिभावकों को दिया। विद्यालय की अध्यक्ष डाॅ संगीता सिंह ने बताया कि विद्यालय में इस शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह था कि अभिभावक व बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। इसके साथ ही बुनियादी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था। उन्होंने बताया कि शिविर में आए हुए डाॅक्टरों ने सभी बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य संबंधित विविध जानकारी दिया। अध्यक्ष ने बताया कि बच्चों की अच्छी शिक्षा के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य के लिए ऐसे आयोजन आगे भी विद्यालय परिवार द्वारा किया जाता रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक प्रतिभा सिंह, प्रधानाचार्या गरिमा उपाध्याय समेत विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी व अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *