रेस्टोरेंट में लगी आग सब कुछ जलकर खाख, शहर के नरौली क्षेत्र में अल सुबह हुई घटना से मचा हड़कंप

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां लगी

आजमगढ़। शहर के नरौली क्षेत्र स्थित एक होटल में गुरुवार की सुबह आग लग गई कुछ ही देर में आग में विकराल रूप धारण कर लिया मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नरौली तिरंगा चौराहा के पास ग्रिल टू चिल नाम से एक रेस्टोरेंट स्थित है। गुरुवार की सुबह लगभग 5 बजे इसी रेस्टोरेंट के दूसरे तल पर आग लगा गई। रेस्टोरेंट के अंदर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्थानीय लोग एकजुट होकर आग पर काबू करने का प्रयास शुरू कर दिए। काफी प्रयास के बाद भी आग भयावह होती गई। रेस्टोरेंट से आग की लपते बाहर निकलने लगी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर रूट डायवर्जन कराकर रेस्टोरेंट में लगी आगया को बुझाने में अपना सहयोग किया। घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *