गंभीरपुर थाने के दरोगा संजय सिंह निलंबित, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही का आरोप

प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण न करने और कार्य सरकार में रुचि नहीं लेने पर एसएसपी ने की कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेशआजमगढ़। कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने गंभीरपुर थाने पर तैनात उप निरीक्षक ना.पु. संजय सिंह को निलंबित कर दिया है। […]

Continue Reading

चेन स्नेचिंग और पुलिस पर फायरिंग का आरोपी गैंगस्टर गिरफ्तारकंधरापुर पुलिस ने 22 वर्षीय राज निषाद को घर से दबोचा, गैंगस्टर

एक्ट में चल रहा था वांछित, चेन स्नेचिंग के बाद पुलिस टीम पर फायरिंग का भी आरोपआजमगढ़। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कंधरापुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी राज निषाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चेन स्नेचिंग, मारपीट, धमकी, पुलिस टीम पर फायरिंग और […]

Continue Reading

घर के बाहर फायरिंग का आरोप, दो नामजद समेत तीन पर मुकदमा

तहबरपुर के नैपुरा गांव में रात में बाइक से पहुंचे थे आरोपी, गाली-गलौज के बाद पिस्टल से गोली चलाने का आरोपतहबरपुर। थाना क्षेत्र के नैपुरा गांव में घर के बरामदे में परिवार के साथ बैठे युवक के दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ऋषिकेश यादव की तहरीर पर […]

Continue Reading

राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज निर्माण में देरी, निर्माण निगम के प्रभारी अधिकारी पर FIR

निर्धारित समय बीतने के बाद भी पूरा नहीं हुआ निर्माण कार्य, सरकारी धन के अपेक्षित उपयोग पर भी उठे सवालआजमगढ़। राजकीय मेडिकल कॉलेज, आजमगढ़ परिसर में नर्सिंग कॉलेज के निर्माण कार्य में कथित लापरवाही और निर्धारित समयावधि में परियोजना पूरी न किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने राजकीय निर्माण निगम की इकाई के […]

Continue Reading

आजादी की जंग में विश्वनाथ सिंह ने निभाई थी अहम भूमिका, पत्रकार वेद प्रकाश सिंह को भी किया गया याद

पुण्यतिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 1058 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, पौध वितरण और श्रद्धांजलि सभा का आयोजनआजमगढ़। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं मुबारकपुर के पूर्व विधायक स्व. विश्वनाथ सिंह तथा उनके पुत्र वरिष्ठ पत्रकार स्व. वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’ की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को विंध्य मैरिज लॉन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, पौध वितरण और श्रद्धांजलि […]

Continue Reading

दरी पर बच्चों के बीच नीचे बैठे डीएम, प्यार-दुलार से जाना पढ़ाई और भोजन का हाल

ऊंजी जलाईपुर के प्राथमिक विद्यालय में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार का औचक निरीक्षण, किताब पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ताआजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शुक्रवार को विकासखंड रानी की सराय स्थित प्राथमिक विद्यालय ऊंजी जलाईपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों की पढ़ाई, मध्यान्ह भोजन, उपस्थिति, शौचालय और विद्यालय की साफ-सफाई समेत आधारभूत […]

Continue Reading

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में नन्हे कांवड़ियों ने निकाली सावन यात्रा

भगवान शिव-पार्वती के स्वरूप में सजे बच्चों ने लगाए जयकारे, किया जलाभिषेकआजमगढ़। आइकॉनिक स्कूल ऑफ आजमगढ़ वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में श्रावण मास के पावन अवसर पर केजी कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए सावन सेलिब्रेशन एवं कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। भगवान शिव और माता पार्वती के स्वरूप में सजे बच्चों ने भारतीय संस्कृति […]

Continue Reading

साइबर ठगी के 67,999 रुपये वापस, आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कोतवाली और पवई थाना की साइबर टीम ने अलग-अलग मामलों में पीड़ितों की पूरी रकम कराई वापस; खाते फ्रीज कर तकनीकी और वैधानिक प्रक्रिया से मिली सफलताआजमगढ़। साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आजमगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पीड़ितों के कुल 67,999 रुपये वापस कराए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में […]

Continue Reading

सड़क हादसे में सहायक अध्यापक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

शंकरपुर मोड़ के पास सड़क पर अचानक बकरी आने से बिगड़ा बाइक का संतुलन; इलाज के दौरान निजी अस्पताल में तोड़ा दमआजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के मुड़हर-लालगंज मार्ग पर शंकरपुर मोड़ के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में सहायक अध्यापक चंदन कुमार (46) की मौत हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल […]

Continue Reading

दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति समेत छह पर मुकदमा

विवाह के बाद कम दहेज लाने का ताना देकर प्रताड़ित करने का आरोप, मारपीट और घर से निकालने की शिकायत, धमकी देने का भी आरोपआजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार […]

Continue Reading