सीएम ने बच्चों का किया अन्नप्राशन, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, आयुष्मान कार्ड

आजमगढ़ शहर

मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत हरिशंकरी का पौधा रोपित किया। मुख्यमंत्री ने स्टाल प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों का अन्नप्राशन किया और मंच पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया।

सीएम ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। यहां आजमगढ़ विकास प्राधिकरण, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, शिक्षा विभाग, बाल विकास सेवा व पुष्टाहार विभाग, चिकित्सा/स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, महिला कल्याण विभाग, श्रम विभाग, कृषि विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा वर्मी कम्पोस्ट एवं स्वालंबन अभियान से संबंधित आधुनिक ठेले आदि की लगाई गई प्रदर्शनी के बारे में जानकारी भी लिया। साथ ही उ़द्यमियों को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने की दिशा मंे प्रोत्साहित भी किया। कुल 11 विभागों द्वारा 20 स्टाल लगाये गये थे।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत “गो-धन संकल्प” गोबर से बर्मी कंपोस्ट की सराहना किया। गो-धन से समृद्धि की ओर बढ़ता आजमगढ़। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ‘गो-धन संकल्प’ पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दे रही है। आजमगढ़ स्थित निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल में महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण और आजीविका संवर्धन को बढ़ावा दिया जा रहा है। गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार कर आय सृजन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वावलंबन और रोजगार के नए अवसर विकसित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ओडीओपी उत्पाद ब्लैक पॉटरी व रेशमी साड़ी की सराहना किया। केन्द्र व प्रदेश सरकार की नवाचारों व अभिनव प्रयोगों का स्टॉल में प्रदर्शन किया गया था।

मा0 मुख्यमंत्री के हाथों इन्हें मिला सम्मान

सुनीता देवी- आय़ुष्मान कार्ड,
अदिति सिंह- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 7500 रुपये का चेक,
मंजू द्विवेदी- 123 स्वयं सहायता समूहों के अंतर्गत 2.11 करोड़ रुपये का चेक,
रीना राजभर व सीमा- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 516 समूहों को 7.74 करोड़ रुपये का चेक,
ज्ञांती देवी- मुख्यमंत्री आवास की चाबी,
प्रद्युम्न सिंह- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत 4.50 लाख का चेक,
संदीप राजभर- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत 4.25 लाख का चेक,
घनश्याम- कस्टम हायरिंग सेंटर योजना के तहत ट्रैक्टर व कृषि यंत्र खरीद के लिए चाबी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *