प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मान, जनसेवा और औद्योगिक विकास में योगदान की सराहना।
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के जनपद आजमगढ़ में प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भव्य एवं गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
स्वागत समारोह का आयोजन पूर्व राज्य मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के मुख्य संयोजन में संपन्न हुआ। इस दौरान राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। वक्ताओं ने उनके जनसेवा के प्रति समर्पण, संगठनात्मक कार्यशैली तथा प्रदेश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने की। समारोह में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा ‘गुड्डू’, पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष लक्ष्मण मौर्य, ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा ‘पिंटू’, सौरभ सिंह ‘बीनू’, अरविंद सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा (लालगंज), सुजीत सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, रजनीश विश्वकर्मा, पल्हनी मंडल अध्यक्ष शशिकांत विश्वकर्मा, डॉ. अखिलेश विश्वकर्मा, मोनू विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा (प्रधान), धर्मवीर विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, दीपक सिंह, भानू गुप्ता, दिनेश गुप्ता (पूर्व कोषाध्यक्ष), एडवोकेट आशीष विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा (सभासद) तथा रिंकज विश्वकर्मा (सभासद) सहित अनेक भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और उत्साहपूर्ण सहभागिता से यह स्वागत समारोह ऐतिहासिक, भव्य और यादगार बन गया।