सीएम ने की घोषणा: महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में उनकी भव्य अश्वारोही प्रतिमा लगेगी, प्रशासन पुरानी जेल को अच्छे कन्वेंशन सेंटर या अच्छे केंद्र के रूप में बढ़ाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करें

बेटी, बेटी होती है और हर बेटी का सम्मान होना चाहिए, उसके खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है- मुख्यमंत्री

आजमगढ़ फोरलेन कनेक्टिविटी और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ चुका है, यहां की ब्लैक पॉटरी को ओडीओपी के माध्यम से नई पहचान मिली है- योगी आदित्यनाथ
हरिहरपुर का संगीत घराना भी हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को पुनः प्रतिष्ठित करने और उसे एक नया मंच देने का कार्य कर रहा है- मुख्यमंत्री

आज आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव जी के नाम पर भव्य विश्वविद्यालय है, आप कहीं भी जाएंगे महाराजा सुहेलदेव जी के नाम पर आपकी पहचान होगी और गौरव की अनुभूति होगी- सीएम

विपरीत मौसम में उमड़ी भीड़ को देख बोले योगी- सेना अडिग है तो सेनापति भी मजबूती से लड़ाई लड़ेगा
मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद आजमगढ़ भ्रमण कार्यक्रम के दौरान महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में रू0 955 करोड़ से अधिक लागत की 39 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास, वृक्षारोपण, प्रदर्शनी स्टॉल का अवलोकन कर विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। मा0 मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के अन्तर्गत हरिशंकरी का वृक्षारोपण कर प्रदेशवासियों को पर्यावरणीय संचेतना का संदेश दिया।
सीएम योगी ने आजमगढ़ में 955 करोड़ से अधिक की लागत से 39 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों की मांग पर सीएम ने घोषणा किया कि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में उनकी भव्य अश्वारोही प्रतिमा लगेगी। मुख्यमंत्री ने प्रशासन से कहा कि पुरानी जेल को अच्छे कन्वेंशन सेंटर या अच्छे केंद्र के रूप में बढ़ाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करें।
बार-बार वोट पाने वाले भी आपके हितैषी नहींः-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजमगढ़ का गौरवशाली इतिहास रहा है। ऋषि-मुनियों की साधना से पवित्र यह धरती साहित्यिक साधना का केंद्र बिंदु रही है। आजादी के आंदोलन में भाग लेकर देश को स्वतंत्र कराने का जज्बा इस जनपद में रहा है। उन्होंने कहा कि जिस जनपद में हस्तशिल्प, कारीगर, किसान, ऊर्जावान युवा हैं तो वह जनपद पहचान के लिए क्यों मोहताज हुआ। यह प्रश्न/पीड़ा लेकर मैं बार-बार आजमगढ़ आता हूं, जिन्होंने हमें बांटा और विभाजित किया, वे लगातार आपका समर्थन पाते थे, लेकिन आपके हितैषी नहीं थे।
2017 के पहले पहचान को मोहताज था आजमगढ़, आज सब सम्मान से कर रहे जीवनयापनः
सीएम ने कहा कि 2017 के पहले आजमगढ़ पहचान के लिए मोहताज था। तब यहां विश्वविद्यालय, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय नहीं था। एयरपोर्ट भी ठीक ढंग से काम नहीं कर पा रहा था। आजमगढ़ की साड़ी और मुबारकपुर के ब्लैक पॉटरी को भी मंच नहीं मिल पा रहा था। सीएम ने कहा कि अभी प्रदर्शनी में सभी ने अपने नई कहानी सुनाई। ब्लैक पॉटरी और साड़ी से जुड़े कारीगरों ने कहा कि जबसे यूपी में डबल इंजन की भाजपा सरकार आई है, तबसे हमारा कारोबार कई गुना बढ़ा है। हम भी पैसा कमा रहे हैं, परिवार और हमसे जुड़े लोग भी सम्मान का जीवनयापन कर रहे हैं।
2014 के पहले भ्रष्टाचार के नाम पर होती थी भारत की पहचान:
सीएम ने कहा कि नया भारत दुनिया को लोहा मनवा रहा है, जबकि 2014 के पहले के भारत की पहचान भ्रष्टाचार के नाम पर होती थी, दुनिया में सम्मान नहीं था। लोग देश की सुरक्षा में सेंध लगाते थे, सरकार मौन रहती थी तो दुश्मन आंख दिखाता था। नक्सलवाद था, गरीब की सुनवाई नहीं थी लेकिन आज पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी पीढ़ी नए भारत का दर्शन कर रही है।
महाराजा सुहेलदेव ने आक्रांताओं को नाके चने चबाने को मजबूर कर दिया था:
सीएम ने कहा कि राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांताओं को नाको चने चबाने को मजबूर कर दिया था, जिससे डर के मारे आक्रांता भारत की धरती पर नहीं आते थे, लेकिन जब हम जाति, क्षेत्र, भाषा व परिवारवाद के नाम पर बंटने लग गए तो मोहम्मद गोरी का हमला हुआ। महाराजा पृथ्वीराज चौहान ने उस कायर आक्रांता को 17 बार परास्त किया, वह हर बार माफी मांगता था। एक बार चूक हुई तो धोखे से उसने पृथ्वीराज चौहान को बंधक बना दिया, फिर जो व्यवहार किया, वह सबके सामने है।