
सत्र 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, 11 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती पर होगा शपथ ग्रहण समारोह
आयुष अग्रवाल अध्यक्ष, अंबर अग्रवाल महामंत्री और आदर्श अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए; समाज में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने पर जोर
हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। नगर स्थित श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार देर रात अग्रवाल युवा समाज की महत्वपूर्ण बैठक हुई। समाज में एकता, सेवा और विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से बैठक में सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। पदाधिकारियों के चयन को लेकर युवा सदस्यों में उत्साह देखने को मिला।
सर्वसम्मति से आयुष अग्रवाल को अध्यक्ष, अंबर अग्रवाल को महामंत्री और आदर्श अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा हर्षित अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक अग्रवाल और शशांक अग्रवाल को उपाध्यक्ष, नमन अग्रवाल को सहमंत्री, अच्छत अग्रवाल को सहकोषाध्यक्ष और आयुष गर्ग को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संरक्षक मंडल का भी हुआ विस्तार
संरक्षक मंडल का विस्तार करते हुए सर्वोत्तम गोयल और संदीप अग्रवाल को नया संरक्षक, जबकि निखिल अग्रवाल को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। बैठक के दौरान प्रफुल्ल अग्रवाल और कुशाग्र गर्ग ने संगठन की नई सदस्यता भी ग्रहण की।
बैठक में मौजूद सदस्यों ने निवर्तमान पदाधिकारियों से नवचयनित कार्यकारिणी को जल्द कार्यभार सौंपने का आग्रह किया। इस पर महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर 11 अक्तूबर 2026 को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
युवाओं को जोड़कर संगठन मजबूत करने पर जोर
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज को भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को समाज से जोड़कर एक सशक्त मंच तैयार करने की दिशा में काम करने की बात कही।
बैठक में गंगन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, निमित्त, अमृत, अंकित, गौरव जैन, अभिलाष, विनय, पवन, दिलीप, आनंद, गोविंद, अर्पित, अंश गोयल, अमन, मानस, अनमोल, आशुतोष, आलेख, हिमांशु, पीयूष, गोपी, सूरज समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी समाज के संरक्षक पंकज अग्रवाल ने दी।