रायबरेली में तैनात आजमगढ़ के उपनिरीक्षक बैजनाथ यादव का निधन, गांव में पसरा मातम

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण


लंबी बीमारी के चलते जौनपुर मेडिकल कॉलेज में ली अंतिम सांस, पुलिस जवानों ने सलामी देकर दी अंतिम विदाई

हिंदी न्यूज़ 24
बरदह/आजमगढ़। रायबरेली में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन कला गांव निवासी बैजनाथ यादव का सोमवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने जौनपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पैतृक गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
सोमवार देर शाम उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव खरसहन कला पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलने पर दीदारगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सलामी देकर दिवंगत उपनिरीक्षक को अंतिम विदाई दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने स्वयं उनके पार्थिव शरीर को कंधा देकर उनके प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त की।
बैजनाथ यादव अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी तीन पुत्रियों और एक पुत्र का विवाह हो चुका था। उनकी पत्नी का निधन पहले ही हो चुका था। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *