पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, बांह में लगी गोली, आरोपी फरार, जाँच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण आजमगढ़ शहर


आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में शुक्रवार सुबह हुई वारदात से मचा हड़कंप, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक की बांह में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
कोटवा गांव निवासी प्रमोद यादव शुक्रवार सुबह करीब 8:45 बजे गांव में मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही समीर यादव उर्फ ऋषि पुत्र उमेश ने पुरानी रंजिश को लेकर प्रमोद को गोली मार दी। गोली उसकी बांह में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।
गोली चलने की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद आरोपी समीर यादव उर्फ ऋषि मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रानी की सराय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रमोद यादव को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
घटना के बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस घटना के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
रानी की सराय थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिली है और प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *