जनसेवा ही परम धर्म : डॉ. अमित सिंह

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण आजमगढ़ शहर


निशुल्क नेत्र शिविर में 175 मरीजों की जांच, दवा भी वितरित
क्रॉसर:
कटाई पंचायत भवन में लगा शिविर, आसपास के गांवों से पहुंचे गरीब, किसान, मजदूर और बुजुर्ग

हिंदी न्यूज़ 24
लाटघाट/आजमगढ़। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के अजमतगढ़ विकासखंड के कटाई पंचायत भवन में शनिवार को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। रमा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर, नरौली आजमगढ़ के समाजसेवी डॉ. अमित सिंह के सौजन्य से आयोजित शिविर में 175 जरूरतमंद मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक परामर्श और निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
शिविर में कटाई, जहीरुद्दीनपुर, चंगईपुर, तेजपुर, जयापुरा, धुसवा, नरायना, मासोना और चांदपार समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इनमें गरीब, किसान, मजदूर, बुजुर्ग और असहाय लोग शामिल रहे। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच कर उनकी समस्याओं के अनुसार उपचार और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।
डॉ. अमित सिंह ने कहा कि सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के गरीब, मजदूर, किसान, असहाय और वृद्ध लोगों के लिए लगातार निशुल्क नेत्र शिविर लगाए जा रहे हैं। मरीजों की जांच के साथ जरूरत के अनुसार दवा और चश्मे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता भगवान का रूप है। जनसेवा का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। जनसेवा ही परम धर्म है।
नेत्र विशेषज्ञ डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि शिविर में मोतियाबिंद, आंखों में माड़ा, जलन और कम दिखाई देने की शिकायत वाले मरीज अधिक मिले। उन्होंने लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही छोटे बच्चों को मोबाइल और टीवी से अधिक समय तक देखने से बचाने की अपील की।
शिविर में उमाशंकर राय, लक्ष्मण, हरिलाल यादव, कलावती, राजू, मुकेश राय, निर्मला, दुलारी, रेनू, साहब, जगदीश, रामू, मालती, रामवती, शांति, खुशी, रामप्रसाद, प्रिया राजभर, रामेश्वरी, मोहित, कौशल्या और उर्मिला समेत 175 लोगों की जांच कर उपचार एवं निशुल्क दवा वितरित की गई।
क्षेत्रीय लोगों ने निशुल्क नेत्र शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर गरीब और असहाय लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *