हिंदी दिवस पर निखरी विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण आजमगढ़ शहर


पोस्टर, चित्रकला, भाषण, निबंध और कविता पाठ में बच्चों ने दिखाया हुनर

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (पूर्ववर्ती नाम राजकीय आश्रम पद्धति), मूसेपुर में सोमवार को हिंदी दिवस उत्साह और रचनात्मकता के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व को रेखांकित करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार रखे। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, चित्रकला, भाषण, निबंध और कविता पाठ सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय की कक्षाओं को भी विद्यार्थियों ने आकर्षक ढंग से सजाया। तकनीक का रचनात्मक इस्तेमाल करते हुए बच्चों ने एआई एक्सप्रेस की सहायता से एआई आधारित पोस्टर भी तैयार किए।
आयोजन के दौरान हिंदी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध विरासत और दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को लेकर चर्चा की गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति सम्मान और अपनी भाषा में अभिव्यक्ति के लिए प्रेरित किया।
गणेश चतुर्थी और तीज पर भी हुईं प्रतियोगिताएं
हिंदी दिवस के साथ गणेश चतुर्थी और तीज व्रत के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने कविता पाठ, चित्रकला, भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि सर्वोदय विद्यालयों में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अपनी भाषा, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभा से जुड़ने के अवसर दिए जा रहे हैं। हिंदी दिवस जैसे आयोजन बच्चों में भाषा के प्रति सम्मान, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार सिंह समेत सभी शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *