
आजमगढ़। सहकार भारती की बैठक गुरुवार को जिला सहकारी बैंक परिसर में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 12 व 13 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले सहकार भारती अभ्यास वर्ग की तैयारियों एवं रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि रामाश्रय राय एवं संयोजक राजेन्द्र नाथ पाठक रहे, जबकि संचालन सतेन्द्र पटेल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सहकार भारती गीत एवं चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान विजय कुमार पाण्डेय और बृजेश सिंह ने संगठन के उद्देश्यों एवं आगामी कार्यक्रमों पर विचार रखे। बैठक में नव नियुक्त आईटी प्रकोष्ठ प्रमुख सर्वेश कुमार पाण्डेय को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।