
827.856 किलो मादक पदार्थों के विनष्टीकरण में निभाई अहम भूमिका, करीब 5.82 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थों को कराया गया नष्ट
आजमगढ़। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन” के तहत करीब 5.82 करोड़ रुपये कीमत के 827.856 किलोग्राम मादक पदार्थों के विधि सम्मत विनष्टीकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 16 अधिकारी-कर्मचारियों को बुधवार को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्य की सराहना की।
जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा 6 जुलाई 2026 को कुल 827.856 किलोग्राम गांजा, डायजापाम सहित अन्य मादक पदार्थों का सुरक्षित एवं विधि सम्मत तरीके से विनष्टीकरण कराया गया था। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 82 लाख 15 हजार रुपये बताई गई।
मादक पदार्थों को निर्धारित मानकों के अनुरूप मेसर्स सिलिकॉन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, भादो, माहुल, मार्टीनगंज स्थित इंसीनिरेटर/बॉयलर के माध्यम से नष्ट कराया गया। पूरी प्रक्रिया की फोटो और वीडियोग्राफी कराई गई तथा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।
इन पुलिसकर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र
ऑपरेशन को सफल बनाने में योगदान देने वालों में एडीजीसी एनडीपीएस एक्ट, विशेष मालखाना निस्तारण सेल, डीसीआरबी, सदर मालखाना, कोर्ट मोहर्रिर शाखा और विभिन्न थानों के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
- हरिराम यादव, एडीजीसी एनडीपीएस एक्ट
- उ0नि0 प्रकाश मिश्रा, प्रभारी विशेष मालखाना निस्तारण सेल
- आरक्षी शेषनाथ यादव, विशेष मालखाना निस्तारण सेल
- आरक्षी प्रदीप कुमार शाह, विशेष मालखाना निस्तारण सेल
- मुख्य आरक्षी मुकेश गिरी, डीसीआरबी
- हेड कांस्टेबल उदय नारायण तिवारी, सदर मालखाना
- आरक्षी मिथिलेश कुमार यादव, कोर्ट मोहर्रिर
- आरक्षी शिवम कुमार पाल, कोर्ट मोहर्रिर
- हेड कांस्टेबल शमशाद अहमद, कोर्ट मोहर्रिर
- आरक्षी रोहित कुमार मिश्रा, कोर्ट मोहर्रिर
- आरक्षी वरुण सिंह, कोर्ट मोहर्रिर
- हेड कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार, थाना रानी की सराय
- हेड कांस्टेबल चालक प्रदीप कुमार, थाना गंभीरपुर
- हेड कांस्टेबल चालक राजबहादुर, थाना बरदह
- हेड कांस्टेबल चालक आनंद कुमार, थाना तहबरपुर
- हेड कांस्टेबल चालक राजेन्द्र प्रसाद, थाना रौनापार
नशे के खिलाफ अभियान जारी
सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आजमगढ़ पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में जुटी है।