पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया गंभीर घायल

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण

आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदूरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ मनबढ़ों ने युवक को घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, मंगलवार को शंभू शंभू बाजार में मक्का बेच रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की, जिससे शंभू गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।
घायल के भाई शेषनाथ का आरोप है कि हमला पूर्व नियोजित था और पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही कंधरापुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बुधवार सुबह करीब 8 बजे तक पुलिस घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करती रही। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *