आजमगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

आजमगढ़ शहर

जनहित एवं रिक्त पदों के सापेक्ष पुलिस अधीक्षक ने किया व्यापक फेरबदल

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक ने जनहित एवं विभागीय आवश्यकता को देखते हुए निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के व्यापक स्तर पर स्थानांतरण किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


निरीक्षकों के स्थानांतरण
निरीक्षक अमित शर्मा को पुलिस लाइन से प्रभारी एएचटी बनाया गया।
निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र को पुलिस लाइन से थाना फूलपुर में निरीक्षक अपराध नियुक्त किया गया।
निरीक्षक चन्द्रभूषण पाण्डेय को प्रभारी चुनाव सेल से प्रभारी डीसीआरबी/सीटीसी/चुनाव सेल बनाया गया।


उपनिरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
उपनिरीक्षक रूपेश सिंह को प्रभारी सीटीसी/डीसीआरबी से पीआरओ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना मेहनगर भेजा गया।
उपनिरीक्षक अभय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना गम्भीरपुर नियुक्त किया गया।
उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द यादव को पुलिस लाइन से थाना जहानागंज भेजा गया।
उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह को पुलिस लाइन से थाना निजामाबाद में तैनाती दी गई।


कप्तानगंज थाने में भी बदलाव
एक अन्य आदेश के तहत उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को पीआरओ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष कप्तानगंज नियुक्त किया गया। वहीं निरीक्षक अनुराग कुमार को प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज से स्थानांतरित कर क्राइम ब्रांच में तैनाती दी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *