एसडीएम नरेंद्र कुमार गंगवार को दी गई भावभीनी विदाई, लेखपाल संघ ने किया सम्मानित

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

विदाई समारोह में अधिकारियों ने सराहा कार्यकाल, शेरो-शायरी से भावुक हुआ माहौल
आजमगढ़। सदर तहसील के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नरेंद्र कुमार गंगवार के स्थानांतरण पर लेखपाल संघ की ओर से भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों और तहसील के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
लेखपाल संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार यादव और उपाध्यक्ष विवेक कुमार ने एसडीएम नरेंद्र कुमार गंगवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी। उन्होंने कहा कि गंगवार का कार्यकाल प्रशासनिक दक्षता, सरल स्वभाव और जनहित के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।
समारोह के मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन गंभीर सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों में मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव कुमार ओझा, एडीएम (ई) संजय चावला, तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज, नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार सिंह समेत तहसील के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार एवं पत्रकार संजय कुमार पांडेय ‘सरस’ ने अपनी शेरो-शायरी के माध्यम से एसडीएम नरेंद्र कुमार गंगवार के सम्मान में भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिसने समारोह के माहौल को भावुक बना दिया।
अंत में उपस्थित अधिकारियों, लेखपालों और तहसील कर्मियों ने एसडीएम नरेंद्र कुमार गंगवार को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी तथा उनके सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *