
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रज्ज्वलित हुई ज्योति, विकसित भारत @2047 का दिलाया गया सामूहिक संकल्प
हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ एवं लालगंज के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नरौली चौराहा से भव्य सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आजमगढ़ जिला प्रभारी डा. धर्मेंद्र सिंह तथा लालगंज जिला प्रभारी दुर्गविजय राय मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इसके बाद नरौली चौराहा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों ने सुना। इस दौरान उपस्थित लोगों को विकसित भारत @2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया।

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
सेवा ज्योति यात्रा नरौली चौराहा से प्रारंभ होकर आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान स्वामी विवेकानंद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं विश्राम राय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद यात्रा कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क पहुंची, जहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा का समापन हुआ।
इस दौरान हरिऔध कला केंद्र पर बनाई गई रंगोली का भी अवलोकन किया गया।

जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
सेवा ज्योति यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक यात्रा में शामिल रहे।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, संतोष सिंह, नीलम सोनकर, घनश्याम पटेल, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, वंदना सिंह, मंजू सरोज, जयनाथ सिंह, रामदर्शन यादव, आजाद अनिमर्दन, श्रीकृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, सतेन्द्र राय, हरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, पवन सिंह मुन्ना, ऋषिकेश दुबे, नन्हकूराम सरोज, आनंद सिंह, मृगांक शेखर सिन्हा, विवेक निषाद, जितेंद्र राय, अवनीश चतुर्वेदी, नीरज सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।