

लगभग 50 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विजेता अब 3 अगस्त को मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में दिखाएंगे अपना दम
आजमगढ़। प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज, एटलस पोखरा में शनिवार को जनपदीय विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत वर्मा एवं मंडलीय क्रीड़ा सचिव ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
जनपदीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी 3 अगस्त को आयोजित होने वाली मंडलीय विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में आजमगढ़ जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग में किया गया।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम
अंडर-14 बालक वर्ग
प्रथम : नीतीश प्रजापति (एसडीएस जूनियर हाई स्कूल, गौरा)
द्वितीय : अभिषेक सोनकर (प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज)
तृतीय : अनमोल यादव (प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज)
चतुर्थ : हर्ष (किसान मजदूर इंटर कॉलेज, ओरा)
पंचम : अंकुश प्रजापति (डॉ. अंबेडकर चिल्ड्रन एकेडमी)
अंडर-17 बालक वर्ग
प्रथम : विश्वजीत प्रजापति (किसान मजदूर इंटर कॉलेज, ओरा)
द्वितीय : मोहम्मद मसूद (सी.एस. हरैया)
तृतीय : अथर्व प्रजापति (प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज)
चतुर्थ : ओम मौर्य (प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज)
पंचम : अब्दुल कादिर (किसान मजदूर इंटर कॉलेज, ओरा)

अंडर-19 बालक वर्ग
प्रथम : एहरार अहमद (किसान मजदूर इंटर कॉलेज, ओरा)
अंडर-14 बालिका वर्ग
प्रथम : आर्या कुमारी (प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज)
द्वितीय : प्राची कुमारी (प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज)
तृतीय : आंशि मौर्य (प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज)
चतुर्थ : काव्या सिंह (प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज)
पंचम : अदिति सिंह (प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज)
अंडर-19 बालिका वर्ग
प्रथम : मानसी यादव (प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज)
द्वितीय : श्वेता मौर्य (प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज)
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य ध्रुवचंद, निर्णायक तेज बहादुर प्रजापति, विनोद कुमार सिंह, भूपेश कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार यादव एवं अमित कुमार सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।