देवर से शादी के बाद विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, मचा कोहराम

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण


मायके वालों को घटना की सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, पुलिस ने शुरू की जांच हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। थाना क्षेत्र के चिल्लूपुर गांव में शनिवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची मेहनाजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
चिल्लूपुर निवासी बबिता की शादी करीब छह वर्ष पूर्व आनंद राजभर के साथ हुई थी। दोनों का पांच वर्षीय पुत्र यश है। बताया जा रहा है कि इस बीच बबिता अपने देवर राजन राजभर के संपर्क में आ गई थी। परिजनों के अनुसार, मई माह में बबिता राजन के साथ घर छोड़कर मुंबई चली गई थी। जुलाई में दोनों वापस चिल्लूपुर लौटे थे।
ग्रामीणों के अनुसार, परिजनों की सहमति के बाद बबिता और राजन की शादी लालगंज तहसील में नोटरी बयान-हलफी के माध्यम से सात अगस्त 2026 को कराई गई थी। इसके बाद शनिवार को बबिता का शव घर में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही मेहनाजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बबिता का मायका गाजीपुर जिले के मौधा में बताया गया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *