ऑपरेशन दहन के तहत लाखों रुपये का मुकदमाती माल नष्ट, अपमिश्रित शराब बनाने का सामान किया गया निस्तारित

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण आजमगढ़ शहर

न्यायालय के आदेश पर थाना पवई पुलिस ने एसडीएम फूलपुर की मौजूदगी में की कार्रवाई।
आजमगढ़। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन” अभियान के तहत थाना पवई पुलिस ने अपमिश्रित शराब बनाने में प्रयुक्त लाखों रुपये के मुकदमाती माल का विधिसम्मत निस्तारण किया। यह कार्रवाई मा. न्यायालय एफटीसी-2 के आदेश के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में की गई।


थाना पवई पर दर्ज वर्ष 2021 के मुकदमे से संबंधित 400 लीटर स्प्रिट शराब, 624 पऊवा अपमिश्रित देशी शराब, 100 क्यूआर कोड, 100 ढक्कन, 7 किलोग्राम यूरिया, 1 किलोग्राम नौसादर, 71 खाली गत्ते, एक एल्कोहल मीटर, एक पैकिंग मशीन तथा 12 हजार रुपये नकद सहित अन्य मुकदमाती माल को नष्ट किया गया।


यह कार्रवाई अशोक कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल, मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए मुकदमाती माल का विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *