बलिया पुलिस लाइन में थी तैनाती, परिजनों में कोहराम, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मैथ विशंभर गांव के थे निवासी
बलरामपुर। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मठ विसंभर गांव निवासी एवं बलिया पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल अखिलेश राय (58) का गुरुवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह पिछले करीब चार माह से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और शहर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
परिजनों के अनुसार अखिलेश राय का पहले लखनऊ में इलाज चल रहा था। तबीयत अधिक खराब होने पर वह चार माह पूर्व अपने गांव लौट आए थे, जिसके बाद उनका स्थानीय निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था। गुरुवार सुबह अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। हेड कांस्टेबल के असामयिक निधन से परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है।