बरई समिति की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर

समिति पदाधिकारियों ने पुलिस हस्तक्षेप कर निर्माण रुकवाने की लगाई गुहार
आजमगढ़। आजमगढ़ जिला बरई समिति ने अपनी समिति की भूमि पर कथित अवैध निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।


शिकायत के अनुसार, समिति के गृह संख्या-139, मोहल्ला मुसेपुर हरवशपुर रेलवे स्टेशन स्थित परिसर में कुछ लोगों द्वारा समिति की अनुमति और बिना नक्शा स्वीकृत कराए सीढ़ी एवं दुकान का निर्माण कराया जा रहा है। समिति का आरोप है कि संबंधित लोगों ने नियमों की अनदेखी करते हुए जबरन कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया है।


प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर संबंधित लोग विवाद और झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। समिति ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पुलिस के माध्यम से अवैध निर्माण तत्काल रुकवाया जाए तथा समिति की भूमि पर किए जा रहे कथित अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की जाए।


समिति के लोगों ने बताया कि उसका पंजीकरण संख्या 2196 है। मामले में प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *