गुरु पूर्णिमा पर संतों का सम्मान, भाजपा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने लिया आशीर्वाद

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

मंदिरों और आश्रमों में अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर किया सम्मान, राष्ट्र की सुख-समृद्धि और सामाजिक सौहार्द की कामना


आजमगढ़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर गुरु परंपरा को नमन किया और संत-महात्माओं का सम्मान करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने गणेश मंदिर, दक्षिण मुखी माता मंदिर तथा चंद्रमा ऋषि आश्रम में महंतों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया, माल्यार्पण किया और मिठाई भेंट कर गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
इस दौरान सहजानंद राय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु ही ज्ञान, संस्कार और जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। गुरु पूर्णिमा अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व है। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद समाज को सकारात्मक दिशा देता है और राष्ट्र निर्माण में आध्यात्मिक मूल्यों की अहम भूमिका होती है।
प्रदेश मंत्री ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति, सामाजिक सौहार्द एवं जनकल्याण की कामना की। साथ ही श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर महंत महाराज ने सहजानंद राय को आशीर्वाद देते हुए उनके सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, पल्हनी मंडल अध्यक्ष शशिकांत विश्वकर्मा, श्यामनारायण सिंह, रविशंकर तिवारी, नीरज सिंह, मुंशी निषाद, अभिषेक गुप्ता, मयंक श्रीवास्तव, सौरभ कन्नौजिया, मोनू विश्वकर्मा, दिनेश राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *