शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में लैंप लाइटिंग एवं शपथ समारोह आयोजित

आजमगढ़ आजमगढ़ शहर

डॉ. विनोद कुमार सिंह को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
आजमगढ़। मां शहजादी देवी नर्सिंग कॉलेज, शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बिजरवां में नर्सिंग के छात्र-छात्राओं का लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिब्ली नेशनल कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


इस अवसर पर शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि डॉ. विनोद कुमार सिंह को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नर्सिंग छात्र-छात्राओं को सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई।


समारोह में कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वक्ताओं ने नर्सिंग क्षेत्र को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *