प्लॉटिंग के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र में प्लॉटिंग के नाम पर लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अहरौला थाना क्षेत्र के तलपुर गांव निवासी पंकज गुप्ता ने आरोप लगाया है कि गांव के ही शोभनाथ सेठ, सुधीर सेठ तथा इंद्रभूषण सोनकर ने प्लॉट दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग तिथियों में उससे कुल ₹4.50 लाख ले लिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने एक लिखित रसीद भी दी, लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद न तो प्लॉट उपलब्ध कराया गया और न ही रकम वापस की गई।


पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने प्लॉटिंग के नाम पर अन्य लोगों के साथ भी इसी प्रकार की धोखाधड़ी की है।
तहरीर के आधार पर अहरौला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(2), 131, 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *