शादी से इनकार करने पर जान से मारने की धमकी, अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, अहरौला थाने में मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ शहर

अहरौला थाना क्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर शादी के लिए दबाव बनाने, जान से मारने की धमकी देने तथा कथित रूप से वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग से अश्लील वीडियो बनाकर टेलीग्राम पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पीयूष उर्फ प्रियांशु जैसवाल ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने पहले वीडियो कॉल के दौरान रिकॉर्डिंग कर कथित अश्लील वीडियो तैयार किया और बाद में टेलीग्राम आईडी के माध्यम से उसे वायरल कर दिया। विरोध करने पर भी लगातार धमकियां दे रहा है।


पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम, 2008 की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *