जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कैफ़ी आज़मी स्पोर्ट्स एकेडमी का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल

आजमगढ़ शहर

आजमगढ़। निस्वा इंटर कॉलेज में आयोजित 70वीं जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में कैफ़ी आज़मी स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन किया। विशेष रूप से कराटे प्रतियोगिता में एकेडमी की प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किए।


प्रतियोगिता में श्रेया यादव, साक्षी यादव और शालू प्रजापति ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।


प्रसिद्ध अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी खिलाड़ियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
मिजवां सोसायटी के उप प्रबंधक मनोज गौड़ ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि में कराटे कोच संजय पाल की अहम भूमिका रही है। कोच संजय पाल ने खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया, जिसका परिणाम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के रूप में सामने आया।


उप प्रबंधक मनोज गौड़ ने बताया कि 30 जुलाई को कैफ़ी आज़मी स्पोर्ट्स एकेडमी में तहसील स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के अनेक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। आयोजकों ने प्रतियोगिता की तैयारियाँ पूरी कर ली हैं और इसे सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *