
शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार, 25 जुलाई 2026 को आजमगढ़ दौरे पर रहेंगे। वह पूर्व विधायक स्व. आलम बदी आज़मी के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे।
समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, अखिलेश यादव सुबह 11:00 बजे लखनऊ स्थित अपने आवास (विक्रमादित्य मार्ग) से कार द्वारा रवाना होंगे और दोपहर 2:00 बजे आजमगढ़ के 145, कुर्मी टोला, थाना कोतवाली स्थित स्व. आलम बदी आज़मी के आवास पहुंचेंगे।
श्रद्धांजलि अर्पित करने और परिवार से मुलाकात के बाद वह दोपहर 2:45 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे तथा शाम 5:45 बजे अपने आवास पहुंचेंगे।
समाजवादी पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को अखिलेश यादव की Z+ श्रेणी की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्व. आलम बदी आज़मी के निधन के बाद अखिलेश यादव का यह दौरा राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।