
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के दिशा-निर्देश पर बुधवार को चक्रपानपुर मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे लगाए।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ रामजानकी मंदिर से हुआ। इसके बाद यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पीजीआई चक्रपानपुर गेट तक पहुंची। पूरे रास्ते लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के साथ बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अशोक सिंह और ज्ञानू सिंह रहे। मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष टुनटुन सिंह, मंडल महामंत्री राकेश मिश्रा, अजय कुमार सिंह, अजय सिंह प्रधान, विनोद कुमार दुबे, आदर्श कुमार सिंह, सूरज सिंह, ऋषिकेश चौबे, संतोष वासी, प्रियांशु, रणधीर सिंह, भोला सिंह, पप्पू राज, रमाकांत, रामजी, भीम राजभर, परिवहन राजभर, आईपी, प्रवीण जायसवाल, प्रदीप राजभर, प्रधान राजेंद्र पांडेय, आशुतोष सिंह, रवि भान सिंह, मंडल उपाध्यक्ष आत्मा सिंह, आसिफ राम, गिरीश समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा और लोगों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा लहराया।