
Azamgarh News: महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों को मेरिट के अनुसार निर्धारित तिथि पर विश्वविद्यालय परिसर में उपस्थित होकर काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय (MSU), आजमगढ़ परिसर में कुलपति प्रो. संजीव कुमार के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में विभिन्न स्नातक (UG) एवं परास्नातक (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी के अनुसार काउंसिलिंग 15, 16 और 17 जुलाई को आयोजित की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर प्रातः 11 बजे तक काउंसिलिंग स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। विलंब से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
किस दिन किस कोर्स की होगी काउंसिलिंग?
15 जुलाई
- बीएससी (B.Sc.)
- बीएफए (BFA)
- एमए (समाजशास्त्र, हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी एवं इतिहास)
- एमकॉम (M.Com)
- एमबीए (MBA)
- एमएससी (कंप्यूटर साइंस)
16 जुलाई
- बीए (B.A.)
- बीकॉम (B.Com)
- एमए (अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान एवं जनसंचार एवं पत्रकारिता)
- एमएससी (कृषि अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, भौतिकी एवं समेकित विज्ञान)
17 जुलाई
- बीई (B.E.)
- एमए (राजनीति विज्ञान एवं मनोविज्ञान)
- एमएससी (फूड साइंस)
- मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट्स
काउंसिलिंग में ये दस्तावेज लाना अनिवार्य
अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के दौरान निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रति और एक-एक छायाप्रति साथ लानी होगी—
- आवेदन पत्र
- हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंकतालिका
- स्थानांतरण प्रमाणपत्र (TC)
- चरित्र प्रमाणपत्र
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि बिना मूल दस्तावेजों के किसी भी अभ्यर्थी को काउंसिलिंग में शामिल नहीं किया जाएगा।
अनुपस्थित रहने वालों को नहीं मिलेगा मौका
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार निर्धारित तिथि एवं समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पर विचार नहीं किया जाएगा। परास्नातक पाठ्यक्रमों में अपीयरिंग अभ्यर्थियों की मेरिट उपलब्ध अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। काउंसिलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करने के बाद ही संबंधित पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले अपने सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें, ताकि काउंसिलिंग प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से संपन्न हो सके।