स्वच्छता के संकल्प से गूंजा गुरुटोला, वार्डवासियों ने ली स्वच्छता की शपथ

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


सेवा दिवस ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में घर-घर कचरा पृथक्करण और सिंगल यूज पॉलीथिन बहिष्कार पर जोर

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को मोहल्ला गुरुटोला स्थित संकल्प फाउंडेशन कार्यालय पर ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला योजना समिति के सदस्य एवं सभासद एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अफजल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वार्डवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प दिलाया गया।
नगर पालिका परिषद आजमगढ़ और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक दिनेश वर्मा के नेतृत्व में हुआ।


कार्यक्रम में अर्बन कोऑर्डिनेटर विपिन राय और सफाई नायक मुनीर मोहम्मद यूसुफ ने वार्डवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान ‘बढ़ाएं हाथ, सफाई करें साथ’ का संदेश देते हुए घर से ही गीले और सूखे कचरे को अलग रखने, चार डस्टबिन प्रणाली अपनाने, होम कम्पोस्टिंग के जरिए जैविक कचरे से खाद बनाने और सिंगल यूज पॉलीथिन का पूरी तरह बहिष्कार करने की अपील की गई।
अभियान के तहत शहर के रैदोपुर, एलवल और हरबंशपुर समेत नगर के विभिन्न वार्डों में लगातार स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। सभासद मोहम्मद अफजल ने कहा कि युवा शक्ति अपनी ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के बल पर स्वच्छ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
इस अवसर पर अनिल प्रजापति, मंटू सिंह, अरविंद चौरसिया, इसरार अहमद, मिट्ठू, जावेद इदरीसी, पप्पू दानिश, प्रीतम सिंह, शाहनवाज अहमद, शेरू, सैफ आजमी, विजय श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, योगेंद्र प्रजापति, सफी अहमद और विकास सावरकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *